Etawah Safari: इटावा सफारी के बब्बर शेर बाहुबली की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खाना पीना भी छोड़ा, बरेली के चिकित्सक बुलाये गये 

इटावा। इटावा सफारी पार्क के बब्बर शेर बाहुबली विगत कई दिनों से अस्वस्थ चल रहा है। कई दिनों से उसने पूर्ण रूप से आहार लेना भी बंद कर दिया है। बाहुबली की गंभीर हालत को देखते हुए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान बरेली के चिकित्सकों की टीम को बुला गया है। चिकित्सकों की टीम शीघ्र ही यहां आकर बीमार शेर का उपचार करेगी। बब्बर शेर का उपचार फिलहाल सफारी पार्क के पशु चिकित्सकों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।

विशेषज्ञ परामर्श के लिए  भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली, पं दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा, कानपुर प्राणी उद्यान कानपुर, वाइल्डलाइफ एसओएस आगरा, इटावा सफारी पार्क के पूर्व पशु चिकित्सकों, सफारी पार्क के सलाहकार/गुजरात सरकार के सेवानिवृत्त वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा सीएन भुवा एवं उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग के वरिष्ठ वन्य जीव चिकित्सा विशेषज्ञों का भी सहयोग लिया जा रहा है। बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।

केसरी की हो चुकी है मौत
इटावा सफारी पार्क में इसी महीने दो दिसंबर को  बब्बर शेर केसरी की मौत हो चुकी है। वह भी बीमार चल रहा था। काफी उपचार के बाद उसे बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, बार चुनाव की शुरू हुई मतगणना

संबंधित समाचार