कासगंज: धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव पर्व

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीर्थ नगरी में सिख समाज के लोगों ने की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

सोरोंजी, अमृत विचार। गुरुनानक देव का 553वां प्रकाशोत्सव सिख समाज द्वारा मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में सबत कीर्तन संगत निहाल हुई। कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई, लंगर हुआ। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। ऐसे गुरु को बल-बल जाइए, धन-धन हमारे भाग्य के स्वर गुंजायमान हुए।

WhatsApp Image 2023-12-21 at 6.10.14 PM

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में नानक मत्ता साहब पीलीभीत, मीरापुर सोरों, दिल्ली गुड़गांव सहित तमाम क्षेत्रों से आए ग्रंथियों ने गुरुनानक देव के क्रिया कलापों और उसकी महिमा का गुड़गान किया। ग्रंथियो ने गुरुनानक देव के संदेश को देते हुए समाज के लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

जन-जन तक उनके उपदेशों को पहुंचाने की अपील की। कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में सिख समाज के लोगों ने शोभायात्रा में सहभागिता निभाई। सिख समुदाय के लोगों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाला। मुख्य रथ के आगे पारम्परिक वेश भूषा में चल रहे पंचप्यारे सभी के आकर्षण का केंद्र थे।

मुख्य रथ के मार्ग में सेवादार झाड़ू लगा व पानी छिड़ककर पुष्पवर्षा कर रहे थे। गतका पार्टी के कलाकार आग के गोले में से निकलना, नुकीली सेज पर नंगे पैर निकलना, चक्का घुमाना, तलवारबाजी करना, सिर पर बर्फ रखकर फोड़ना आदि हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में बदायूं, उझानी, गोविंद नगर, पचलाना, मीरापुर, सादिकपुर, रेतनगड़ी, कासगंज की संगतों के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तरांचल से आये समाज के लोगों ने भी शिरकत की।

इस अवसर पर बाबा तरसेम सिंह डेराकार सेवा प्रमुख नानकमत्ता साहिब, बाबा तक्खा सिंह, रणजीत सिंह,प्रधान सरदार  राकेश सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, बाबा सिंह, नेत्रपाल सिंह,  सरदार जोगिंदर सिंह, कौशल सिंह, ज्ञानी इंद्रजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, कृपाल सिंह, जयसिंह, रविंदर सिंह, बबलू सिंह, प्रितपाल सिंह, परमजीत सिंह, रनजीत सिंह, शिवकुमार सिंह, तिलन्दर सिंह, हिम्मत सिंह, चिंटू सिंह, उत्तम सिंह, कौशल सिंह, प्रकाश सिंह, धर्मवीर सिंह, हरिसिंह, फतेह सिंह आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: बॉलीवुड गायक विष्णु नारायण ने तीर्थ नगरी में की भजन संध्या, बांधा समा

संबंधित समाचार