प्रतापगढ़: विधायक के खिलाफ ठेकेदारों का प्रदर्शन, धन उगाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठेकेदारों ने विश्वनाथगंज से अपना दल एस विधायक पर लगाया शोषण का आरोप

प्रतापगढ़, अमृत विचार। विश्वनाथगंज विधानसभा से अपना दल एस के विधायक पर लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने शोषण करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को विभाग के कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की। ठेकेदारों ने धन उगाही करने के उद्देश्य से जांच के नाम पर शोषण करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।

लोक निर्माण विभाग ठेकेदार संघ के अध्यक्ष विजय सिंह सोनू के नेतृत्व में दोपहर करीब एक बजे  ठेकेदार लोक निर्माण विभाग परिसर में इकट्ठा हुए। हांथ में विधायक के नाम किनपट्टी लेकर विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ठेकेदारों ने एक स्वर से आरोप लगाया कि विधायक और उनके पुत्र द्वारा जगह-जगह ट्रैक्टर और औजार लेकर सड़कों को अपनी मौजूदगी में खोदवाकर नष्ट कर दिया जाता है। यही नहीं पैसा न मिलने पर उनके द्वारा जांच की धमकी के साथ साइट पर कार्य कर रहे मजूदरों और कर्मचारियों को गालियां भी दी जाती हैं। 

विधायक अपने किसी चहेते व्यक्ति को अपनी संपूर्ण विधायक निधि अघोषित रूप से दान करके उससे कार्य करवा रहे हैं, जिसकी अधो मानक की गुणवत्ता स्वयं जांच करवाकर देखी जा सकती है। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे ही उन्हें परेशान किया जाता रहा तो वह भविष्य में सभी कार्य बंद कर देंगे। ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। 

इस दौरान पवन शुक्ल, अनन्त बहादुर सिंह, अरुण दुबे, राजीव सिंह, संदीप सिंह, सोनू तिवारी, अनुराग सिंह, रंजीत, बब्लू सिंह,अनिल तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह, निर्भय सिंह, शिवेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, मधुर खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। वहीं ठेकेदारों के आरोप के सवाल पर विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल कुछ भी बोलने से बचते रहे।

यह भी पढ़ें:-बांदा: YouTube में मौत के आसान तरीके की Reels देख पांचवीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

संबंधित समाचार