प्रतिभा और तर्कशक्ति के विकास का माध्यम बनेगी युवा संसद : प्रियंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत ने गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय में युवा संसद की कार्रवाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं में प्रतिभा और तर्कशक्ति के विकास का माध्यम बनते हैं। बच्चों के बीच स्वयं को पाकर बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। बच्चे देश का भविष्य है इन्हें हर स्तर पर संवारने की जरूरत है।
 
युवा संसद की इस कार्रवाई में 45 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिन्होंने अपनी प्रतिभा और तर्कशक्ति से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रधानाचार्य आर के वर्मा बताते हैं कि उन्हें 20 गतिविधियों आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। इसी कड़ी में यह आयोजन किया गया था। आगे और भी गतिविधियां जारी रहेंगे। युवा संसद की कार्रवाई अध्यक्ष के आसन ग्रहण करने के साथ शुरू हुई इसके बाद नए सदस्य उत्तम आनंद, अनुष्का, महक,  को शपथ दिलाई गई।

प्रधानमंत्री के रूप में सृजन पांडे, विपक्ष के नेता के रूप में हिमांशु वर्मा मंत्री के रूप में सुप्रिया, चौधरी, खुशबू सदस्य के रूप में अंशुमान रस्तोगी अनामिका वर्मा, सुनैना, आनंद यादव, अनुश्री शुक्ल, दिव्यांशु अवस्थी,प्रिया, दिव्यांशी सिंह, सक्षम पांडेय,सुकयना व हर्शिका वाजपेई नए सशक्त भूमिका निभाई। युवा संसद का कॉन्सेप्ट अवधेश कुमार तिवारी वीरेंद्र कुमार गौतम प्रज्ञा पांडे राहुल यादव मैं तैयार किया था। 

ये भी पढ़ें -कलयुगी मां ने नवजात को कूड़े के ढेर पर फेंका, आवारा कुत्तों ने नोचा

संबंधित समाचार