संतकबीरनगर : जिला जज के साथ डीएम और एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर, अमृत विचार। जनपद न्यायाधीश के साथ जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को जनपद कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज और अधिकारियों ने कैदियों से बात करते हुए उन्हें मिल रहे नास्ते, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लिया। 

अधिकारियों ने बारी बारी से सभी बैरकों में जाकर वहां की साफ सफाई, कैदियों के बिस्तर और कम्बल आदि का निरीक्षण किया। मेस में जाकर उन्होंने कैदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। जेल परिसर में कूड़ा करकट देख जेल अधीक्षक को परिसर की बेहतरीन साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। जेल अधीक्षक और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में कोई भी प्रतिबंधित सामग्री जेल परिसर में दाखिल नहीं होनी चाहिए। ऐसा हुआ तो जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे।

ये भी पढ़ें -फतेहपुर में प्राइवेट स्कूलों का एडमिशन शेड्यूल जारी, ये होगी प्रक्रिया

संबंधित समाचार