अमरोहा : सफाई कर्मचारियों ने सचिव पर लगाया मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। विकास खंड हसनपुर में सफाई कर्मचारी ने सचिव पर अभद्र व्यवहार करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सफाई कर्मचारियों के साथ अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सचिव के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सफाई कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

हसनपुर विकास खंड के ग्राम कासमपुर में चंद्रपाल सफाई कर्मचारी है,  वह वर्तमान में ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय में सफाई व्यवस्था को लेकर तैना है। चंद्रपाल का आरोप है कि वह बुधवार शाम को ब्लॉक प्रांगण में नल पर हाथ धोने को आया था। तभी सचिव राजेश नशे में आए और उससे अभद्र व्यवहार किया और देखते-देखते मारपीट करने लगे।

मुश्किल से वहां से भाग कर चंद्रपाल ने जान बचाई। गुरुवार को पीड़ित चंद्रपाल एवं अन्य सफाई कर्मचारी ब्लॉक प्रमुख के पुत्र मुदित गुर्जर के नेतृत्व में एडीओ पंचायत कार्यालय पहुंचे और उन्हें मामने की जानकारी दी। पीड़ित सफाई कर्मचारी चंद्रपाल ने बताया ब्लॉक के अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत कराया है। अगर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं की जाती है तो सफाई कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, पुल से गिरकर महिला की मौत

संबंधित समाचार