बहराइच: 795 मदरसे सीसीटीवी कैमरे से होंगे लैस, शासन की ओर से भेजा गया आदेश, शुरू हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में संचालित 795 मदरसों को सीसीटीवी से लैस किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से आदेश भेजा गया है। शासन का पत्र मिलते ही जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। 
जिले के 14 विकासखंड में मान्यता प्राप्त, गैर मान्यता प्राप्त और अनुदानित मदरसे संचालित है। इन मद्रास में मुस्लिम समुदाय के बच्चे शिक्षा हासिल करते हैं। मदरसे में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कोई दिक्कत न हो और उस पर कार्यालय से नजर रखी जाए। इसके लिए सरकार ने सभी मदरसों  को सीसीटीवी से लैस करने के निर्देश दिए हैं।

08
जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी संजय कुमार मिश्रा।

 

इसके लिए शासन के सचिव की ओर से सभी जनपद के जिलाधिकारी और जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र भेजा गया है। शासन का पत्र मिलते ही जिले में संचालित मदरसों में काम शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मदरसा संचालक अपने हिसाब से कार्यालय, रूम और बरामदे में सीसीटीवी लगवा सकते हैं।

इसके लिए मदरसा संचालकों ने काम शुरू कर दिया है। जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी मदरसे सीसीटीवी से लैस किए जायेंगे। इसका आदेश सरकार की ओर से है। लेकिन अभी पत्र उन तक नहीं आया है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश का पालन करवाते हुए सभी मदरसों में सीसीटीवी लगवाया जायेगा।

जिले में संचालित मदरसे
मान्यता प्राप्त 301
गैर मान्यता प्राप्त 493
अनुदानित मदरसे 11

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा में वही आएं जिनके पास निमंत्रण, सीएम योगी ने दिए निर्देश, होटलों की बुकिंग हो कैंसल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका