पीलीभीत : 14 दिन बाद जेल से छूटे शोहदे ने पीड़िता को फिर धमकाया, शिकायत के बाद भी नहीं सुनवाई.. दावों पर सवाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बिलसंडा, अमृत विचार: जेल से छूटकर आया शोहदा एक बार फिर पीड़ित परिवार के लिए मुसीबत बन गया है। पीड़िता ने वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र की एक महिला ने बृहस्पतिवार को अपना वीडियो वायरल किया। जिसमें उसने गांव के ही शोहदे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि बृहस्पतिवार को वह बेटी के साथ खेत पर काम कर रही थी।

इस बीच आरोपी कशी लेकर खेत पर आ धमका और धमकाने लगा। पिछले कई महीनों से आरोपी उनकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहा है। घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास भी कर चुका है। इसकी पूर्व में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है।

कुछ दिन पहले ही उसका पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान किया था। इस पर एसडीएम कोर्ट से 14 दिन के लिए जेल भेज दिया था। आरोप है कि अब जेल से छूटने के बाद पुनः परिवार को धमकाना शुरू कर दिया है। पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: पीटीआर के डीडी और सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे कटान की जांच, डीएफओ नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब

संबंधित समाचार