बरेली: दहेज में पांच लाख न मिलने पर पत्नी को जान से मारने की कोशिश की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने एक संविदा कर्मी पर झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया। शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की। इन्कार करने पर जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अंशी भारती के मुताबिक छह फरवरी को उनका विवाह मेगा मेंशन कॉलोनी निवासी ऋषभ सिन्हा के साथ हुआ था। शादी से पहले पति ने बताया कि वह सांख्यिकी विभाग में कार्यरत है, जबकि वह संविदा कर्मी है। पति के अलावा जेठ तरूण, जेठानी सपना, ननद रितु और वर्षा सक्सेना दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हैं। वह बीएड करना चाह रही है, जबकि ससुराल पक्ष के लोग मना कर रहे हैं। 16 दिसंबर को जेठ, जेठानी व ननदों ने गला दबाकर मारने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें - बरेली: उद्योग लगाओ, आय बढ़ाओ, सरकार देगी अनुदान 

संबंधित समाचार