पीलीभीत: पुलिस की वर्दी में आता था पति का दोस्त, महिला को फुसलाकर लूटी अस्मत, नकदी-जेवर भी हड़पे...जानिए पूरा मामला
पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। पुलिस की वर्दी पहनकर आए पति के दोस्त ने खुद को दरोगा बताया। फिर महिला को अपने साथ लेकर बीसलपुर आ गया और कई दिन तक दुष्कर्म किया। महिला के नकदी और जेवर भी हड़प लिए। अब मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति के नशा अधिक करने के चलते वैवाहिक जमीन में विवाद रहते थे। मुकदमे भी चल रहे हैं। फिर भी गृहस्थी बचाने को वह पति का ख्याल रखने का प्रयास करती थी। पति की दोस्ती बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के निवासी रवि बाबू से थे। वह अक्सर पति से मिलने आता था और होटल में रुकता था। पुलिस की वर्दी पहनकर आता और खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बताता। पीड़िता के वैवाहिक जीवन के मतभेद भी जानता था।
इसी का फायदा उठाकर साजिश के तहत पीड़िता द्वारा गोद लिए गए बच्चे को 16 अगस्त 2023 को गाजियाबाद से बरेली ले आया। कुछ दिनों तक पीड़िता को भी बरेली में ही रखा। फिर अपने साथ बीसलपुर ले गया और कई दिन तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़िता व बच्चे को नशीला पदार्थ खिला दिया करता था। मारपीट भी की जाती थी। आरोपी के माता-पिता ने पीड़िता के छह लाख कीमत के जेवर और पौने दो लाख रुपये नकद उधार कहकर ले लिए। अब रुपये और जेवर भी वापस नहीं कर रहा है। धमकी दे रहा है कि उसका पूरा परिवार पुलिस में है। दुष्कर्म करते वक्त वीडियो भी बना लिए थे जिन्हें वायरल कर देगा। शिकायत की तो जान से मार देगा। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, वर्दी का दुरुपयोग, गाली गलौज और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत : 14 दिन बाद जेल से छूटे शोहदे ने पीड़िता को फिर धमकाया, शिकायत के बाद भी नहीं सुनवाई.. दावों पर सवाल
