UP: बच्चों के कंप्यूटर ज्ञान में महोबा की अपेक्षा जालौन फिसड्डी… राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता पहुंची कानपुर
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता पहुंची कानपुर।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता पहुंची कानपुर। बच्चों के कंप्यूटर ज्ञान में महोबा की अपेक्षा जालौन फिसड्डी।
कानपुर, [अभिषेक वर्मा]। महोबा जिले ने सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी में बच्चों की शिक्षा पर अच्छा काम किया है। सकूलों में अधिकतर जगह स्मार्ट क्लास चल रही हैं। यहां अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन, जालौन में 9वीं तक के स्कूलीं बच्चों को अभी भी कंप्यूटर ज्ञान नहीं है। एस्पिरेशनल (आकांक्षी) ब्लॉक योजना के तहत किये गये निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया है।
गुरुवार को शहर पहुंची राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता ने अमृत विचार से बात कर कहा कि सरकार की ओर बाल शिक्षा को लेकर लगातार योजनाएं बनाई जा रहीं हैं, निर्देश भी जारी हो रहे हैं, लेकिन कुछ अधिकारियों की वजह से बच्चों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
नीति आयोग के निर्देश पर डॉ. दिव्या गुप्ता एस्पिरेशनल ब्लॉक में आने वाले तीन जिलों महोबा, जालौन और बांदा की जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर इसका सेंटर बनाया गया है। गुरुवार को डॉ. दिव्या गुप्ता महोबा, जालौन के ब्लॉकों का निरीक्षण कर शहर पहुंची। यहां से वह बांदा के स्कूलों और आंगबाड़ी का निरीक्षण करने के लिये रवाना हुई। इससे पहले बात करते हुये उन्होंने कहा कि सीएसआर एक्टीविटी में मोहबा ने अच्छी प्लानिंग की है।
जिसका असर यहां के स्कूलों और आंगनबाड़ी में दिखने लगा है। लेकिन मोहबा की अपेक्षा जालौन फिसड्डी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां पर निरीक्षण में पाया कि 9वीं तक के बच्चों को कंप्यूटर का शुरुआती ज्ञान भी नहीं है। जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि शहर के ऑब्जर्वेशन होम को उनकी पत्र के बाद शिफ्ट करने की तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों यहां का निरीक्षण के दौरान खामियां मिलीं थी। जिसपर शिफ्ट करने के लिये पत्र लिखा था। अब बच्चे अच्छे प्लेस पर शिफ्ट होंगे। जिससे उन्हें लाभ मिलेगा।
नीति नहीं नियत में खोट
डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि नीति बनाने वाले लोगों में कोई खोट नहीं है। उनपर शक नहीं करना चाहिये। लेकिन, जिन अधिकारियों की उनके क्रियांन्वयन कराने की जिम्मेदारी है उनकी नियत पर कई बार सवाल उठते हैं। इसी की वजह से सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पाता है। हालांकि, अब वह भी ठीक हो रहा है।
स्कूलों के आस-पास धूम्रपान में होगी सख्ती
भाजपा नेता दीप अवस्थी ने इस दौरान राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य से स्कूलों के आस-पास बढ़ रहे धूम्र-पान के विषय को रखा। इसपर डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि इसपर जल्द ही सख्ती होगी। यह नियम में ही है। जहां पर शिकायत मिलती है कार्रवाई होती है।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: आतंकी हमले में चौबेपुर के भाऊपुर गाँव का जवान हुआ शहीद, सहकर्मी ने परिजनों को दी सूचना
