पीलीभीत: 142 सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडिया गठबंधन का धरना, माइक बंद कराने पर नोकझोंक...जमकर नारेबाजी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। इंडिया गठबंधन की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद शुक्रवार को सपा, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलो के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन  विपक्ष के 142  सांसदों के निलम्बन के विरोध में  किया गया।

कार्यकर्ता नकटादाना चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां जैसे ही साउंड सिस्टम लगाया। पुलिस ने उसे बंद करा दिया। इसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोक हुई। बाद में साउंड सिस्टम को वापस लगवाया गया।

काफी देर तक भाजपा सरकार को घेरते हुए सियासी वार किए गए। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, महासचिव नफीस अहमद अंसारी, उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, अल्पसंख्यक कांग्रेस के अनवर अनीस, आशुतोष अग्निहोत्री, असलम जावेद अंसारी, कमलेश परिहार आदि मौजूद रहे। भारी पुलिस बल इस दौरान मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पुलिस की वर्दी में आता था पति का दोस्त, महिला को फुसलाकर लूटी अस्मत, नकदी-जेवर भी हड़पे...जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार