सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए तीन सड़क हादसे, आठ चोटिल, कोहराम
सुलतानपुर। यूपीडा के कर्मचारियों द्वारा लगातर गश्ती, वही एक्सप्रेस वे के किनारे लगाए गए कटीले तारों के बावजूद आवारा मवेशी एक्सप्रेस वे पर पहुंच जा रहे हैं। जिनके चलते लगातर सड़क हादसे हो रहे हैं। महकमा सुरक्षित यातायात में कोई दिक्कत न हो इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते आए दिन इस सफर करने लोग चोटिल व जान से हाथ धो रहे हैं।

बिहार के मोतिहारी जिले के मधुबन बहुआरा गांव निवासी चालाक गुड्डू कुमार पुत्र जियालाल साथी के साथ एक्सप्रेस वे से लखनऊ जा रहे थे। गुरूवार की रात करीब पौने दस बजे जैसे ही वह लोग अखण्ड नगर थाना क्षेत्र के171 किमी के पास पहुंचे तभी गाय से उनकी कार टकरा गई।
गाय से टकराने पर जहां उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दोनो चोटिल भी हों गए। सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा आधिकारी राजेंद्र सिंह ने गाय को किनारे करवा यातायात बहाल करवाया। वही दूसरी सड़क दुर्घटना अखंड नगर थाना क्षेत्र के 170 किमी के पास की है।
गुजरात से पत्थर का पाउडर लादकर बिहार के पटना जा रहा ट्रक चालक राम लाल सहचालक बंटी निवासी भीलवाड़ा राजस्थान शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे जैसे ही अखंड नगर थाना क्षेत्र के 170किमी के पास पहुंचा तभी अचानक नीलगाय आ जानें से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।
जिससे चालक व सहचालक दोनो चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा आधिकारी राजेंद्र सिंह ने डिवाइडर पर सेफ्टी चेन लगा यतायात बहाल कराया। तीसरी सड़क दुर्घटना धनपतगंज थाना क्षेत्र के 107किमी के पास की है। पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले के बैष्णव नगर थानाक्षेत्र निवासी अयाज खान अपने साथ सनलहक, फिरोज अली और एम साहिर हुसैन को बैठाकर लखनऊ से माल्दा जा रहे थे।
जैसे ही वह लोग शुक्रवार की सुबह 9 बजे धनपतगंज थाना क्षेत्र के 107किमी के पास पहुंचे तभी आगे चल रहे पानी के टैंकर से उनकी कार टकरा कर पलट गई। जिसमें सभी को चोट आई, सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा आधिकारी राम चन्द्र वर्मा व गश्ती दल ने गाडी को सीधी करवा चोटिलो का इलाज करा यातायात बहाल करवाया।
यह भी पढ़ें: पूर्व शिक्षा मंत्री राकेश धर त्रिपाठी को हुई तीन साल की सजा, MP-MLA COURT ने सुनाई सजा, लगाया 10 लाख का अर्थदंड
