प्रयागराज: पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी को आय से अधिक संपत्ति मामले में तीन वर्ष की सजा, जमानत मिली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज।  प्रयागराज (उप्र), 22 दिसंबर (भाषा) प्रयागराज की एमपी-एमएलए अदालत ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी को आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार देते हुए शुक्रवार को तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई और उनपर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चन्द्र अग्रहरि ने बताया कि एमपी-एमएलए अदालत के अपर सत्र न्यायाधीश दिनेश चंद्र शुक्ल ने त्रिपाठी को आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार देते हुए तीन वर्ष की सजा सुनाई है और उनपर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

उन्होंने बताया कि हालांकि अदालत ने त्रिपाठी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। त्रिपाठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला मुट्ठीगंज थाने में 18 जून, 2013 को दर्ज किया गया था। अग्रहरि ने बताया कि जांच में पाया गया कि त्रिपाठी और उनके आश्रितों की ज्ञात और वैध स्रोतों से कुल आय 45.82 लाख रुपये के करीब थी, जबकि व्यय राशि एक करोड़ 81 लाख 20 हजार रुपये के करीब थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल 33 गवाह पेश हुए। त्रिपाठी मई, 2007 से दिसंबर, 2011 तक उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे।

यह भी पढ़ें: गोंडा: अधिवेशन के लिए शिक्षकों को दी गयी छुट्टी हुई निरस्त, बढ़ी परेशानी, जानिये क्या है मामला?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका