पीलीभीत: इंडिया गठबंधन ने भरी हुंकार, निलंबित 146 सांसदों की बहाली की मांग
कलेक्ट्रेट एडीएम कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन, माइक बंद कराने पर पुलिस से नोकझोंक
पीलीभीत, अमृत विचार। विपक्षी 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में इंडिया गठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हुंकार भरी। नकटादाना चौराहा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से जुलूस के रुप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: 142 सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडिया गठबंधन का धरना, माइक बंद कराने पर नोकझोंक...जमकर नारेबाजी
वहा अटल सभागार के सामने एडीएम कार्यालय के बाहर की तरफ धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। सूचना मिलने पर कोतवाल नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने धरना दे रहे कार्यकर्ताओं का माइक को बंद करा दिया। इंडिया गठबंधन से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध किया।
तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा और माइक चालू हुआ। प्रदर्शन में भीड़ बढ़ती देखकर मौके पर भारी पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी भी कराई गई। मगर इसके बाद भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।
संवैधानिक पदों पर आसीन संसदीय अध्यक्षों के आचरण के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि दोनेां सदनों के अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता के रुप में काम कर रहे हैं। विपक्षी दलों के 146 सांसदों के संवैधानिक अधिकारों का दमन कर भाजपा के इशारे पर उनको निलंबित कर दिया गया है।
दोनों सदनों के अध्यक्षों पर लोकतंत्र विरोधी एवं असंवैधानिक आचरण अपनाने का आरोप लगाया। मांग की गई कि सभी सांसदों को तत्काल रुप से बहाल किया जाए। इसको लेकर। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपा।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला महामंत्री नफीस अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर, कमलेश परिहार, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार, प्रवक्ता अमित पाठक, असलम जावेद, राजू सोनकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, अनवर अनीस, यूसुफ मलिक, आशुतोष अग्निहोत्री, आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: फंदे से लटका मिला लापता युवक का शव, परिवार को हत्या का शक
