अयोध्या: स्काउट में पाराताजपुर, गाइड संवर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर सर्वोत्तम, मिला पुरस्कार
अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्काउट गाइड प्रतियोगिता में स्काउट संवर्ग में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पाराताजपुर एवं गाइड संवर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर धौरहरा को मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव एवं डायट प्राचार्य जेपी सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया।
जिला स्काउट मास्टर अनूप मल्होत्रा ने शुक्रवार को बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ड्रिल, वर्दी, मीनार, गांठे एवं बंधन, कलर पार्टी, टेंट एवं गैजेट्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आपदा राहत के लिए स्काउट गाइड द्वारा निर्मित टेंट का निरीक्षण सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी एवं डायट प्राचार्य व बीएसए ने किया।
निर्णायक जिला गाइड कैप्टन निधि महेंद्रा, बरसाती राही, वंदना यादव, गीता राणा,आरती जैन, अनूप कुमार प्रियदर्शी, राहुल श्रीवास्तव, डिंपल साहू ललित कुमार जगदीश प्रसाद वर्मा, दीप सहाय, हरकेश सिंह आदि रहे।
स्काउट संवर्ग में हैरिंगटनगंज के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पाराताजपुर ने सर्वोत्तम स्थान तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदखानपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गाइड संवर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर धौराहरा ने सर्वोत्तम तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट विद्यालय दर्शन नगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी स्काउट और गाइड को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: परिषदीय विद्यालयों में छह दिनों की पढ़ाई और 31 से सर्दियों की छुट्टी, जानें क्या है पूरा मामला
