श्रीलंका में भारत के नए उच्चायुक्त संतोष झा ने प्रभार संभाला, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सौंपा परिचय पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में भारत के नए उच्चायुक्त संतोष झा ने प्रभार संभाल लिया और शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को अपना परिचय पत्र सौंपा। वह गोपाल बागले का स्थान लेंगे जिन्हें ऑस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ राजनयिक झा कोलंबो में प्रभार संभालने से पहले यूरोपीय संघ, बेल्जियम और लग्जमबर्ग में भारत के राजूदत रहे। 

Image

वह 2019-2020 तक उज्बेकिस्तान में भारत के राजदूत रहे और 2017-2019 तक वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में उप मिशन प्रमुख रहे। उन्होंने नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय में अहम पद संभाले हैं जिनमें मानव संसाधन और प्रबंधन मामलों के प्रभाग के प्रमुख, पश्चिमी यूरोप और यूरोपीय संघ के साथ संबंधों के प्रभाग और नीति योजना प्रभाग के प्रमुख का पद शामिल है। 

झा ने 2007 से 2010 तक कोलंबो उच्चायोग में काउंसलर के रूप में भी काम किया और वाणिज्य तथा आर्थिक मामलों से जुड़े दायित्व संभाले। एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इस अवधि के दौरान उन्होंने भारत-श्रीलंका विकास सहयोग की वास्तुकला को आकार देने में अहम भूमिका निभायी।’’

ये भी पढ़ें:- US: कैलिफोर्निया में तूफान से बाढ़ का खतरा, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने जारी की चेतावनी

संबंधित समाचार