Jalaun News: टैक्स चोरी करके मध्य प्रदेश से लाया जा रहा सरसों का तेल पकड़ा, जीएसटी व परिवहन विभाग की टीम को मिली सफलता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में टैक्स चोरी करके मध्य प्रदेश से लाया जा रहा सरसों का तेल पकड़ा।

जालौन में टैक्स चोरी करके मध्य प्रदेश से लाया जा रहा सरसों का तेल पकड़ा। जीएसटी व परिवहन विभाग की टीम को मिली सफलता।

जालौन, अमृत विचार। शुक्रवार को व्यापार कर व परिवहन विभाग की टीम ने अलग-अलग चेकिंग अभियान चलाया। व्यापार कर की टीम ने सरसों के तेल के वाहन को पकड़ा और परिवहन विभाग की टीम ने बालू व भूसा के ओवरलोड पांच ट्रकों को पकड़ा है। जिन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है। 

असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी एमपी सिंह ने शुक्रवार को बंगरा मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने मध्य प्रदेश से सरसों के तेल को लेकर आ रहे पिकअप को पकड़ा। जब चालक से कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। इस पर टीम ने पिकअप को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

पकड़ी गई पिकअप में प्लास्टिक की लगभग 100 कैन रखी थी, जिसमें 30-30 लीटर सरसों का तेल भरा हुआ है। जी एसटी अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है जांच के बाद जुर्माना लगाया जाएगा। सहायक परिवहन अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बंगरा मार्ग पर छिरिया सलेमपुर के पास चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश से भूसा लेकर आ रहे हैं चार ट्रकों को पकड़ लिया, कागजात मांगे तो चालक कागजात नहीं दिखा सका। पकड़े गए ट्रकों में ओवरहाइट भूसा भरा हुआ था। ओवरहाइट के चलते वाहनों को क्रासिंग में दिक्कत हो रही थी जो दुर्घटना का कारण बन सकता था।

इसके साथ ही टीम ने एक बालू के ओवरलोड ट्रक को भी पकड़ा है। परिवहन विभाग की टीम ने पकड़े गए पांचों ट्रकों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रकों के कागज चेक किए जा रहे। जांच होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: आतंकी हमले में चौबेपुर के भाऊपुर गाँव का जवान हुआ शहीद, सहकर्मी ने परिजनों को दी सूचना

 

संबंधित समाचार