रामपुर: सड़क हादसे में बीडीसी मेंबर की मां की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केमरी थाना क्षेत्र का मामला, चार नवंबर 2015 की घटना, एफटीसी प्रथम की कोर्ट में चल रही थी सुनवाई

रामपुर/केमरी, अमृत विचार। ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई जबकि, दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

मामला थाना क्षेत्र के गांव स्वार खुर्द से जुड़ा है। मृतका की पुत्रवधू गांव में बीडीसी सदस्य है। केमरी निवासी नन्हे मौर्य का कहना है कि उसकी मां लालदेई(55) पत्नी बनवारीलाल मौर्या अपने पुत्र गजराम और नाती अमित के साथ अपने मायके क्योरार थाना मिलक में अपने बीमार भाई को देखने गई थी।

उसका कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। वह भाई को देखकर वापस अपने गांव आ रही थी। तभी मायके से वापस आते समय मिलक-केमरी रोड के खानपुर गांव में पीछे से आते ट्रक ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। पीछे बैठी महिला सड़क पर उछलकर गिर गई। घटना स्थल पर तत्काल ही मौत हो गई,जबकि बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मची गई।आनन-फनन में राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। थाना प्रभारी सत्येंद्र यादव का कहना है कि घायलों को फौरन एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मिलक पहुंचवा दिया गया है। टक्कर मारने वाले ट्रक को पकड़कर थाने में खड़ा कर लिया गया है। तहरीर के मुताबिक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- क्राइस्ट्स और मास दो शब्दों के मेल से बना क्रिसमस : पादरी

संबंधित समाचार