बाराबंकी : विद्यालय में क्लासिकल गीत के संग मना क्रिसमस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। क्रिसमस- डे से पहले ही विद्यालयों से लेकर बाजारों में क्रिसमस की धूम मचने लगी है। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के आनंद भवन स्कूल में क्रिसमस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु की स्तुति व क्लासिकल डांस के बीच बच्चों ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इस के बाद क्रिस्मस कैरल है दी आवाज फरिस्तों ने जमी के लोगों को उतर आया जहां में आज खुदा इंसान बनके को अपी मधुर आवाज में प्रस्तुत किया। एक नाटक का मंचन कर बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म को सुंदर ढ़ग से प्रस्तुत किया। बच्चों ने जिंगल बेल गाने पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या सिस्टर अर्चना थॉमस ने शिक्षिकाओं व बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देने के साथ मिष्ठान का वितरण कराया। 

दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन
शहर के फाउंडेशन स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के नौनिहालों ने सरस्वती वंदना के साथ होरर डांस, पंजाबी डांस, फोल्क डांस, फ्युजन डांस, चंद्रयान नाटक, कव्वाली, स्किट तथा अपलम-चपलम नृत्य व नाटकों का प्रदर्शन किया। नौनिहालों के कर्तव देख अभिभावक व मुख्य अतिथि भी हतप्रभ रह गए। शुक्रवार को समापन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, बीएसए संतोष कुमार देव पाण्डेय, सुजीत चर्तुवेदी व अजय मिश्र का प्रधानाचार्या नीता मिश्रा ने स्वागत किया।

ये भी पढ़ें -युवक ने लगाया गले में फंदा तो युवती ने खा लिया जहर, प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा मामला

संबंधित समाचार