लखीमपुर खीरी: सांसद रेखा वर्मा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले की धौरहरा लोकसभा सीट से सांसद रेखा वर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से नवाजा है। इसके बाद से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोगों में जश्न का माहौल है। सांसद रेखा वर्मा लखनऊ के जाने माने वकील व भाजपा के कद्दावर नेता रहे …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले की धौरहरा लोकसभा सीट से सांसद रेखा वर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से नवाजा है। इसके बाद से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोगों में जश्न का माहौल है। सांसद रेखा वर्मा लखनऊ के जाने माने वकील व भाजपा के कद्दावर नेता रहे डॉक्टर अरुण वर्मा की धर्मपत्नी हैं।

उनके निधन के बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में धौरहरा सीट से चुनाव लड़ी थीं। उस चुनाव में उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहे जितिन प्रसाद जैसे कांग्रेस के कद्दावर नेता को हराकर विजय हासिल की थी। उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भारी मतों से चुनाव जीता था। क्षेत्र की जनता के बीच पैठ बनाने व हर कार्यकर्ता के सुख दुख में शामिल होने पर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात