हरदोई : अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बने टुल्लू बाबू, महेंद्र प्रताप महामंत्री निर्वाचित
हरदोई, अमृत विचार। बार एसोसिएशन चुनाव में संघ के सर्वाधिक प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद पर कृष्ण दत्त शुक्ला टुल्लू बाबू ने जीत का परचम लहराया। दूसरे नंबर की प्रतिष्ठा रखने वाले महामंत्री पद पर अब तक के इतिहास में सभी सबसे लंबी जीत दर्ज करने वाले महेंद्र प्रताप सिंह ने परचम लहराया। नतीजे आते ही निर्वाचित प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद कर और गोले दाग कर व पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया गया।
बार एसोसिएशन के सर्वाधिक प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद पर विजयी हुए कृष्ण दत्त शुक्ला टुल्लू बाबू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामेन्द्र सिंह तोमर को मात्र सात मतों से पराजित कर जीत हासिल की। दूसरे नंबर की प्रतिष्ठा रखने वाले महामंत्री पद पर अधिवक्ता संघ के इतिहास में अब तक इस पद पर सबसे लंबी जीत हासिल करने वाले महेंद्र प्रताप सिंह ने 415 रनों के लंबे अंतराल से जीत दर्ज कराई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार ने जीत का परचम लहराया। इन्होंने पहली बार इस पद पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष के दो पदों पर योगेंद्र सिंह और विनय कुमार शुक्ला ने जीत का परचम लहराया।
इसी प्रकार कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार सिंह राठौड़ ने 110 मत के भारी अंतराल से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर हुए काटे के मुकाबले में नीतू चंद्रा ने जीत दर्ज कराई। संयुक्त मंत्री प्रशासन में शशिकांत सिंह ने 61 मतों से जीत हासिल की। संयुक्त मंत्री प्रशासन में लक्ष्मीकांत पांडे ने 82 मतों के अंतर से जीत हासिल की। अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी सदस्यों में कृष्ण कुमार अवस्थी, कृष्णकांत मिश्रा, हिमांशु सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सर्वेंद्र कुमार सिंह व आरके गुप्ता ने जीत हासिल की। कनिष्ठ पदों पर कमल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार शर्मा, रामनिवास व मदन पांडे ने जीत का परचम लहराया।
शाम को आए नतीजों के बाद अधिवक्ता संघ परिसर में अध्यक्ष और मंत्री पद के समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को फूल मालाओं से लाद कर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया और गोले दाग कर खुशी जताई। चुनाव और मतगणना करने वालों में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष बाबू मनोहर लाल पाल, इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, श्रीकृष्णा राजवंशी, गिरीश चंद मिश्रा, वीरेंद्र सिंह सोमवंशी के अलावा अध्यक्ष उदयवीर सिंह भदौरिया, महामंत्री आदर्श कुमार पांडे व सहयोगी में श्रवण कुमार दीक्षित तथा अवधेश गुप्ता रहे।
ये भी पढ़ें -संतकबीरनगर : महिला ने तीन बच्चों संग कुंए में लगाई छलांग, दो की मौत
