संतकबीरनगर : महिला ने तीन बच्चों संग कुंए में लगाई छलांग, दो की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर, अमृत विचार। दुधारा थानाक्षेत्र के ग्राम पचदेउरा में मायके में रह रही 35 वर्षीया फ़िरदौस खातून अपने तीन बच्चों के साथ शुक्रवार की शाम कुंए में कूद गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जबतक उन्हें कुंए से बाहर निकाला महिला के नवजात बेटे की मौत हो चुकी थी। महिला और उसके दो बेटों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान महिला के पांच वर्षीय बेटे की मौत हो गई। 

महिला और उसके सात वर्षीय बेटे को डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बस्ती के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई। उसके सात वर्षीय बेटे का उपचार जारी है और उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला अपने बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। आखिर क्या वजह रही कि उसने अपने तीनों बच्चों के साथ ऐसा कदम उठाया इस बात की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी : विद्यालय में क्लासिकल गीत के संग मना क्रिसमस

संबंधित समाचार