श्रावस्ती में जल शक्ति मंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद, कहा - हर घर नल का संकल्प हो रहा पूरा
श्रावस्ती /लखनऊ , अमृत विचार। प्रदेश के मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) स्वतंत्र देव सिंह एक दिवसीय जनपद भ्रमण में विकास खण्ड गिलौला अन्तर्गत ग्राम औरैया निधान पहुंचें। जनपद पहुंचने पर विधायक रामफेरन पाण्डेय, सदस्य विधान परिषद डा प्रज्ञा त्रिपाठी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय ने अगुवानी कर स्वागत किया।
मंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत औरैया निधान पाइप पेयजल परियोजना अन्तर्गत चल रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने उपस्थित ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति के सदस्यों तथा योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। मंत्री ने उथले नलकूप/पंपसेट की स्थापना हेतु लाभार्थियों को निर्धारित अनुदान का स्वीकृति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने का संकल्प पूरा हो रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना ’’जल जीवन मिशन’’ के अन्तर्गत पाइप पेयजल योजना का संचालन किया जा रहा है। जिससे जन-जन को पीने योग्य स्वच्छ पेयजल मुहैया कराया जा रहा है।
उन्होने जोर देते हुए कहा कि समाज में अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन में सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य हैं। उन्होने कहा कि बड़े-बड़े विकास के साथ छोटे-छोटे विकास पर भी हम ध्यान देकर सर्वांगीण विकास को अवतरित कर सकते हैं। सभी कल्याणकारी योजनाओ का लाभ जन सामान्य तक पहुँचे एवं जनसामान्य का सर्वांगीण विकास ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
ये भी पढ़ें -औरैया : शादीशुदा होने के बाद भी दरोगा ने कर ली प्रेमिका से शादी, एसपी ने निलंबित कर भेजा जेल
