बदायूं: 2155 स्कूलों के परिणाम बताएंगे एआरपी के काम की हकीकत, शासन को भेजी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मूल्यांकन के बाद शासन को भेजी है रिपोर्ट, जल्द आएगा परिणाम

DEMO IMAGE

बदायूं,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 77  एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की अग्नि परीक्षा जल्द होने वाली है। इन सभी को 10 विद्यालय गोद दिए गए थे। 770 विद्यालय वे हैं जो 31 दिसंबर तक निपुण विद्यालय घोषित करने के लक्ष्य के तहत चयनित हैं। इनका सर्वे शासन के निर्देश पर डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा किया गया था। जिसकी रिपोर्ट उनके द्वारा भेज दी गई है। संभव है जल्द ही इसका परिणाम घोषित होगा। परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षकों की कार्यशैली को आंका जाएगा। 

जिले में 2155 परिषदीय विद्यालयों संचालित हैं। इनमें करीब 3.42 लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। शासन की ओर से वर्ष 2021 पांच जुलाई  से निपुण भारत अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मकसद कक्षा एक से तीन में पढ़ रहे बच्चों को आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान प्रदान करना है, ताकि उनमें पढ़ने, लिखने, अंकगणित और व्याख्या करने की क्षमता में सुधार किया जा सके।

इसे लेकर जहां संकुल शिक्षकों को लगाया गया है, वहीं, 80  एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को 10-10 विद्यालय गोद दिए गए हैं। ताकि विद्यालयों को निपुण बनाया जा सके। इसे लेकर सभी स्कूलों में डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण एप पर हर स्कूल के 36 बच्चों का मूल्यांकन किया है। इसकी रिपोर्ट शासन को दी है, जिसका परिणाम घोषित जााएगा। इसी के आधार पर घोषणा होगी।

पहली बार आंकी जा रही मास्साब की कार्यशैली
ऐसा पहली बार हो रहा है कि कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के ज्ञान के साथ मास्साब की कायशैली को भी आंकी जाएगी। जिसका परिणाम जनवरी माह में आने वाला है। इसके बाद शिक्षकों की कार्यशैली सभी के सामने आ जाएगी।

एक एआरपी की हुई मृत्यु और दो लेकर गये ट्रांसफर
जिले में 15 ब्लॉकों सहित एक नगर इकाई में 80 एआरपी की तैनाती की गई थी। इनमें से एक एआरपी की मृत्यु हो गई। वहीं दो का दूसरे जनपद के लिए स्थानांतरण हो गया। ऐसे में 80 में से 77 एआरपी द्वारा कार्य किया रहा है। तीन पद रिक्त चल रहे हैं।

31 दिसंबर तक निपुण विद्यालय निपुण होने का लक्ष्य है। एआरपी को स्कूलों को गोद दिया गया था। स्कूलों को निपुण बनाने कार्य का सर्वे डायट स्तर से कराया गया है। सर्वे डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा किया गया है। रिपोर्ट भेज दी गई है। अब परिणाम आना शेष है---स्वाती  भारती बीएसए।

यह भी पढ़ें- बदायूं: बिजली विभाग की कर्मचारी से रुपये रखा बैग छीनकर बदमाश फरार

संबंधित समाचार