बरेली: मुख्यमंत्री का एयरफोर्स में चेंजओवर आज
बरेली, अमृत विचार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के ढकिया नरू में जाने के दौरान 10 मिनट के लिए एयरफोर्स में रुकेंगे। इस दौरान वनमंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। चेंजओवर कर वह राजकीय हेलीकाॅप्टर से मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के चेंजओवर को लेकर शुक्रवार को अधिकारी तैयारी में जुटे रहे।
एयरफोर्स परिसर में ही सेफ हाउस बनाया है। इसके साथ ही अफसरों ने एयरफोर्स गेट से लेकर सर्किट हाउस तक की सड़क की स्थिति देखी। शुक्रवार को जारी हुए सरकारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11.25 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से बरेली एयरफोर्स के लिए उड़ान भरेंगे।
दोपहर करीब 12 बजे एयरफोर्स में उनका हेलीकाॅप्टर एयरफोर्स में लैंड करेगा। चेंजओवर के बाद 12.10 बजे मुख्यमंत्री मुरादाबाद के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 20 सदस्यीय अग्रिम सुरक्षा टीम और एनएसजी के कमांडो शुक्रवार को ही बरेली पहुंच गए।
ये भी पढ़ें - बरेली: सुबह 10 बजे से खुलेंगे कक्षा 8 तक के सभी स्कूल
