बरेली: सुबह 10 बजे से खुलेंगे कक्षा 8 तक के सभी स्कूल
बरेली, अमृत विचार : बढ़ती ठंड की वजह से बीएसए ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। शनिवार से सभी स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे और 3 बजे बंद होंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह समय परिवर्तन किया गया है और अगले आदेशों तक स्कूलों के खुलने का यही समय रहेगा। यह आदेश आईसीएसई, सीबीएसई, परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों के लिए मान्य होगा।
ये भी पढ़ें - बरेली: लखनऊ और अयोध्या समेत कई नई उड़ानों के लिए कंपनियों से बातचीत, फरवरी में एयर ट्रैफिक का सर्वे करने का संकेत
