कासगंज: रोडवेज से शॉर्टकट अपनाया तो कटेगा चालक परिचालकों का वेतन
निर्धारित स्टैंड पर न जाकर बाईपास निकल जाती हैं तमाम रोडवेज की बसें
कासगंज, अमृत विचार। परिवहन निगम के नियमों को नहीं अपनाया गया तो चालक परिचालक कार्रवाई के दायरे में होंगे। बाईपास का शॉर्टकट अपनाया तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसको लेकर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसको लेकर खलबली मची हुई है। चालक परिचालक अक्सर बस स्टैंड पर बसों को न ले जाकर बाईपास से ही निकाल देते हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। जब यात्रियों ने शिकायत की है तो रोडवेज की।
अधिकारियों ने संज्ञान लिया है कासगंज डिपो से अलीगढ़, आगरा, दिल्ली, बरेली सहित अन्य मार्गों पर जाने वाली बसों के संचालन में कई बार शिकायतें मिली। इन शिकायत पर अधिकारी सख्त हो गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित बस स्टैंड पर रोडवेज की बसें पहुंचें, यदि निर्धारित स्टैंड पर बस नहीं। पहुंचती है तो कार्रवाई की जाएगी एआरएम ने भी स्पष्ट किया है कि जो चालक निर्धारित बस स्टैंड पर बस नहीं रोकते हैं और बाईपास से बस निकालते हैं उनके नाम भी उच्च अधिकारियों को साझा किए जाएंगे। इधर रोडवेज की उच्च अधिकारियों ने भी इसमें संज्ञान लिया है।
कासगंज डिपो के सभी चालक परिचालकों को निर्देशित गया है कि वह बसों को निर्धारित स्थान से लेकर जाएं। बाईपास से गुजरने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। पहली शिकायत पर 1000 रुपये की कटौती होगी। दूसरी शिकायत पर सीधे निलंबित कर दिया जाएगा। बीके गंगवार, एआरएम
ये भी पढ़ें- कासंगज: मोक्षदा एकादशी आज, सोरों में उड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
