घाटमपुर में तीन डंपर आपस में भिड़े, चालक समेत दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर , अमृत विचार। घाटमपुर के भदवारा में तीन डंपर एक के बाद एक आपस टकरा गए। हादसे में डंपर चालक समेत दो लोग घायल गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस के द्वारा घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां से एक को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। चालक के मुताबिक सुबह कोहरा होने की वजह से सामने से आ रहा डंपर नही दिखा और हादसा हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को किनारे करवाया है। 

अमेठी जिले के बख्तावर फुर्सतगंज निवासी रामराज का बेटा सरोज ( 23 वर्ष) डंपर चालक है। सरोज ने बताया की वह गाड़ी में माल लादकर फतेहपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सजेती थाना क्षेत्र के भदवारा गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे डंपर से भिडंत हो गई। इस दौरान पीछे चल रहे डंपर डंपर में जा घुसा हादसे में डंपर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया है। जहां से चालक सरोज को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

वही एक घायल ने निजी अस्पताल में इलाज करवाया है। सजेती थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। वाहनों को क्रेन की मदद से किनारे करवाया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -श्रमजीवी ट्रेन विस्फोट कांड : अदालत ने नफीकुल और हिलाल को ठहराया दोषी, 2 जनवरी को सुनाएगी सजा

संबंधित समाचार