कानपुर : आयरन स्टोर से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के आवास विकास हंसपुरम निवासी विवेक गुप्ता ने शनिवार सुबह बिधनू थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया की बिधनू थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव में उनकी दुकान मां भगवती एंड आयरन स्टील के नाम से स्थित है। जो निर्माणधीन है। रोज की तरह वह दुकान बंदकर घर लौट आए थे, शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो दुकान के अंदर रखा दस टन काला तार समेत इंवेटर बैट्री समेत इलेक्ट्रिक कांटा अज्ञात चोर अपने साथ चोरी कर ले गए है। उन्होंने फोनकर घटना की सूचना डायल 112 पर दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची बिधनू पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है। बिधनू थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
छत के रास्ते से घुसे, फिर तोड़े गेट के ताले
बिधनू थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि पुलिस जांच में छत से रास्ते से झाल तोड़कर चोर दुकान में घुसे है, जिसके बाद चोरों ने यहां दुकान के गेट के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान में अभी 25 टन काला तार रख्खा हुआ है। दुकान निर्माणधीन होने के चलते यहां पर काम करने वालो का हाथ भी हो सकता है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें -घाटमपुर में तीन डंपर आपस में भिड़े, चालक समेत दो घायल
