मुरादाबाद : किसान दिवस पर सपाइयों ने चौधरी चरण सिंह को किया नमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा के जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर माल्यार्पण के बाद पुष्प अर्पित करते जिलाध्यक्ष डीपी यादव व अन्य।

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के सिविल लाइंस स्थित जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का 121वां जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मनाया गया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने किसानों के लिए किए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष डीपी यादव और अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसान हितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके दिखाए रास्ते पर चलने का हम संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी, संजीव चौधरी, अतहर हुसैन अंसारी, मुकेश यादव, नाजिम सैफी, बब्बर खां, जयपाल सिंह सैनी, सैय्यद नईम, रशीद मलिक, नाजिम हुसैन, राकेश राठी, सुनीता सिंह, लुकमान खान,शान सिद्दीकी, अज़ीम खान, मोहम्मद इब्राहिम, चेतन सिंह, शहजाद सिद्दीकी, इस्माइल खान, महेंद्र सिंह, फाजिल मलिक, भूरा कुरैशी, विकास जाटव आदि मौजूद रहे।

जयंती पर चौधरी चरण सिंह को याद किया
किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शनिवार को चौधरी चरण सिंह चौक पर राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हवन किया व माल्यार्पण किया।  इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चौधरी चरण सिंह ने पूरी जिंदगी किसानों के हित के कार्य किया। इसलिए उन्हें  किसान मसीहा के नाम से जाना जाता है। इस दौरान  राजवीर सिंह, मंगू सिंह त्यागी, अरिसूदन सिंह, फिजा उल्ला चौधरी, सलीम कुरैशी, वीर सिंह, किरण पाल सिंह, यावर अली, नन्हे चौधरी, सुमित चौधरी, अभिजीत चौधरी, धीरेंद्र रस्तोगी, सुनील मुखिया, धीरेंद्र सिरोही  आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 'किसान भाजपा सरकार के एजेंडे में पहले स्थान पर', किसान महासम्मेलन को सीएम योगी ने किया संबोधित

संबंधित समाचार