बदायूं: 2024 चुनाव में पीएम मोदी को नहीं रोक पाएगा ठगबंधन- केशव प्रसाद मौर्य

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

चौक का लोकार्पण करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

बदायूं, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिल्सी विधानसभा में सम्राट अशोक चौक का लोकार्पण करने पहुंचे। सभा को संबोधित किया। इस दौरान सभी पार्टियों पर निशाना साधा। कहा कि उनकी सरकार में गुंडाराज था। जो आज पूरी तरह से बंद हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि 100 में 60 हमारा और 40 तुम्हारा और इस बंटवारे में भी हिस्सा हमारा। कहा कि विभिन्न पार्टियों द्वारा बनाया गया ठगबंधन भी 2024 चुनाव में पीएम मोदी को नहीं रोक पाएगा। सब सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी। साथ ही बताया कि हर दीपावली और होली पर हर उज्जवला गैस सिलेंडर धारक को एक एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। पहले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने की बात होती थी लेकिन आज गोली का जवाब गोले से दिया जा रहा है। कहा कि गांव की गली ग्रामीणों का हाइवे होती हैं। गांव की सड़कों जल्द दुरुस्त कराएं। 

उन्होंने बताया कि मोदी जी देश में चार जातियों में गरीब, युवा, महिलाएं, किसान हैं। उन्होंने 2024 चुनाव में मेरा बूथ, सबसे मजबूत ले लिए काम करने को बोला। कहा कि अभी चुनाव में लगभग छह महीने का समय है। सभी लोग अभी से होमवर्क मानकर काम करें।

ये भी पढ़ें- बदायूं: खनन के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार