बहराइच: दिल्ली विश्व विद्यालय से बर्खास्त किए गए प्रोफेसरों के पक्ष में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बहराइच, अमृत विचार। जिले में शनिवार को प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के सदस्यों ने दिल्ली विश्व विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत जिला यूनिट की ओर से जिलाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर 6 दिसंबर को बिना कारण बताए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लक्ष्मण यादव, डॉ. रितु व अन्य को बर्खास्त किये जाने के विरोध में तथा पुनः पदस्थ किए जाने की मांग की।
प्रदेश महासचिव संतोष कुमार मौर्य व जिला अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य ने बताया कि है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पदस्थ पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के प्राध्यापकों को विश्वविद्यालय द्वारा बिना किसी कारण एवं बिना किसी पूर्व नोटिस के विद्वेष वश पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

वे सभी प्राध्यापक भारतीय संविधान के अनुसार समाज के लोगों को जागृत व शिक्षित होने की मुहिम चलाकर प्रेरित कर रहे थे। इन्हीं कारणों से दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अमले द्वारा उन सब लोगों को पद से बर्खास्त कर दिया गया है, जो अन्यायपूर्ण व अनुचित है। जिससे देश का प्रबुद्ध वर्ग हतोत्साहित हुआ है।
प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद (अखंड भारत) आपसे करता है कि इस संबंध में समुचित कार्रवाई करते हुए उन सभी प्राध्यापक को बहाल किया करते हुए पुनः पदस्थ किया जाय। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अजय मौर्य, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनीष मौर्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सर्वेश मौर्य, सत्यम मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें;-अयोध्या: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की प्रतिभा, सभी ने सराहा
