बरेली: 300 बेड अस्पताल में कोरोना के लक्षण पाए जाने वाले मरीजों की बढ़ी संख्या, क्वारंटाइन होने के डर से मरीज नहीं करा रहे जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसलिए अस्पताल आने वाले मरीजों को मास्क का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही कोरोना के लक्षण पाए जाने पर मरीजों को कोरोना की जांच करवाने को कहा जा रहा है।

मगर मरीजों में क्वारंटाइन होने के डर से अधिकतर मरीज जांच कराए बगैर ही लौट जा रहे हैं तो कोई जांच करवाने को लेकर सीधा मना कर रहे हैं। इसलिए बुखार, जुखाम, गले में खराश, सिरदर्द, पेट दर्द और दस्त जैसे लक्षणों वाले मरीजों की जांच करने की संख्या कम हुई है। जिससे अब स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है।

अब तक कोरोना की जांच किसी भी मरीज की नहीं हुई है पर अब से होगी। कोरोना के लक्षण पाए जाने पर मरीजों को पहले कोरोना की जांच के लिए कहा जा रहा है। मगर अधिकतर मरीज जांच को मना कर रहे हैं इसलिए अब तक अस्पताल में किसी की भी कोरोना की जांच नहीं हुई है।- डॉ हरमीत पुरी, पैथोलॉजिस्ट, 300 बेड अस्पताल

ये भी पढे़ं- बरेली: बर्थडे पार्टी के दौरान महिला ग्राम प्रधान के घर में घुसे दबंग, छेड़छाड़ कर दी जान से मारने की धमकी

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात