इंडिया गठबंधन में शामिल हो बसपा : फरीद
बाराबंकी, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने शनिवार को कहा कि उनकी व्यक्तिगत इच्छा है कि भाजपा और इंडिया गठबंधन की सीधी लड़ाई हो। इसके लिए बसपा को इंडिया गठबंधन में शामिल करने के प्रयास किए जाने चाहिए।
उन्होंने महादेवा कॉरिडोर को भगहर झील, कुंतेश्वर महादेव मंदिर, पारिजात, हेतमपुर व कोटवाधाम से जोड़े जाने की आवश्यकता जताई। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा विधायक ने कहा कि में पौराणिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करवाने से पहले नेशनल हाईवे से जोड़ने की आवश्यकता है। ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके। और बाराबंकी को भी उत्तर प्रदेश के पर्यटन मानचित्र में स्थान मिल सके।
उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिया है। उनके ही प्रस्ताव पर भगहर झील को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सवा करोड़ रुपए की मंजूरी मिली । इन परियोजनाओं के लिए वह प्रयास जरुर कर रहे थे लेकिन इसका श्रेय जिलाधिकारी और प्रभागीय बना अधिकारी को जाता है।
ये भी पढ़ें -चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन
