प्रयागराज में पेपर लीक पर अभ्यर्थियों का हंगामा, स्थिति संभालने में जुटे अधिकारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। नैनी के चाका स्थित सेम स्टार ग्लोबल स्कूल में रविवार को कला और लाइब्रेरियन की सरकारी परीक्षा होनी थी। छात्रों  को इस परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट मिली तो उसमें पहले से ही नाम और रोल नंबर भरा हुआ था। जिसको देख धांधली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छात्रों को समझाने के प्रयास किया लेकिन हंगामा कर रहे छात्र डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
 
जानकारी के मुताबिक नैनी के सेमस्टार ग्लोबल स्कूल में रविवार को ईएमआरएस कला और लाइब्रेरियन की परीक्षा होनी थी। परीक्षा के दौरान पेपर बांटने में गड़बड़ी दिखाई देने पर छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार करते हुए स्कूल में भारी संख्या में एकजुट होकर हंगामा शुरु कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रों को समझने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी जिद पर अड़े रहे।

छात्रों का आरोप है कई परीक्षा में गड़बड़ी की गई है। कला के छात्र को लाइब्रेरियन का पेपर दिया गया और लाइब्रेरियन के छात्र को कला का पेपर दे दिया गया। छात्र कंचन लता और सौरभ मिश्रा ने बताया की  कॉपियां 9 बजे के पहले ही कॉपी दी गई और पेपर में सील भी नहीं लगी थी। स्कूल प्रशासन इसे सीबीएसई बोर्ड की गलती बता रहा है। जबकि गलती स्कूल प्रशासन की है। इस धांधली के बावजूद स्कूल प्रशासन परीक्षा देने के लिए छात्रों पर दबाव बना रहा है।

ये भी पढ़ें -खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, कुश्ती संघ सस्पेंड...WFI अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द

संबंधित समाचार