Kanpur Fire: पांच दुकानों में लगी भीषण आग… सिलेंडर के फटने से आई तेज आवाज, हजारों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के सचेंडी में टट्टर डालकर बनाई पांच दुकानों में लगी भीषण आग।

कानपुर के सचेंडी में टट्टर डालकर बनाई पांच दुकानों में लगी भीषण आग लग गई। शनिवार देर रात 12.15 के आसपास पुलिस और दमकल को सूचना मिली।

कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी थानाक्षेत्र अंतर्गत शनिवार देर रात पक्का तालाब के बगल में टट्टर डालकर बनाई अस्थाई पांच दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण किसी एक समोसे चाय की दुकान में रखे सिलेंडर के फटने के कारण आग लगना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की दो गाड़ियों ने आग को बुझाया। आग की घटना से पास दुकानदारों का हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

शनिवार देर रात करीब 12.15 बजे सचेडी के एक दुकान में तेज धमाका हुआ। गनीमत रही की उस दौरान वहां पर कोई मोजूद नहीं था। एक दुकान में आग लगते ही अगल बगल के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की फजलगंज और पनकी दो गाड़ियों ने आग पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया।

आग से हजारों का नुकसान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है की आसपास के लोग तलाब के पास कब्जा करके टट्टर डालकर दुकान बनाए थे। इस सभी दुकानों मे मसाला सिगरेट, और खाने पीने की चीजें बिक्री  हैं।

इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है। सड़क किनारे टट्टर डालकर कुछ लोग दुकान बनाए थे। आग लगने का कारण सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों कि आग में अस्थाई दुकानें जली हैं, उनका पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में अजब-गजब मामला आया सामने, घोड़े पर सवार होकर आए दो चोर, मंदिर का उखाड़ा दान पात्र, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार