Banda Accident: अनियंत्रित होकर बाइक पोल से टकराई, एक की मौत व एक घायल, कोहरे के कारण हुआ हादसा
बांदा में सड़क हादसे में एक की मौत।
बांदा में कोहरे के कारण अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया।
बांदा, अमृत विचार। मजदूरी करके देर रात वापस आ रहे बाइक सवार भाई अनियंत्रित होकर चौराहे में लगे लोहे के बोर्ड से भिड़ गए । जिससे दोनो लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस द्वारा घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी में बाइक चालक की मृत्यु हो गई वहीं चचेरे भाई का इलाज चल रहा है।
सर्दी शुरू होते ही कोहरे ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है।नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बिल्हरका के मजरे बिदुवा पुरवा निवासी विशाली (18) पुत्र छंगू अपने चचेरे भाई कल्लू (20) पुत्र बिंदा के साथ मजदूरी करने शनिवार की जल जीवन मिशन की योजना मे रानीपुर करतल गये थे। देर रात छुट्टी होने पर अपने घर वापस आते समय कोहरे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर चौराहे में लगे लोहे के बोर्ड से भिड़ गई। काफी देर बाद राहगीरों की
नजर पड़ने पर एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया। सीएचसी में उपचार दौरान बाइक चालक विशाली की मृत्यु हो गई। चचेरा भाई कल्लू उपचार के बाद खतरे से बाहर है।पुलिस ने शव को पीएम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- Kanpur Fire: पांच दुकानों में लगी भीषण आग… सिलेंडर के फटने से आई तेज आवाज, हजारों का नुकसान
