पीलीभीत : व्यापारियों ने बजाए पीपे और लगाए जागो प्रशासन के नारे..फिर फूंका पुतला, जानिए पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। जिला प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर रविवार दोपहर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न मांगों को लेकर व्यापारियों ने जेपी रोड पर जागो प्रशासन के नारे लगाए। खास बात रही कि प्रदर्शन पीपे बजाकर किया गया। नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका।

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल की अगुवाई में तमाम व्यापारी जेपी रोड पर दोपहर एक बजे जमा हुए थे। इसके बाद प्रदर्शन किया। उनका। कहना था कि जिला प्रशासन व्यापारियों की समस्याओ के निराकरण में ढुलमुल रवैया अपनाए है। व्यापारियों की अनदेखी की जा रही है। जिला अफसरशाही की अनदेखी के चलते पिछड़ता जा रहा है। व्यापारियों का शोषण करने से रोकने की मांग की।
सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग की। मांगों के पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पुतला भी फूंका गया। इस मौके पर रजत अग्रवाल, सुमित, अंकुर अग्रवाल, अंबरीश, विजय यादव, नीरज श्रीवास्तव, हिमांशु पटेल, प्रयांश अग्रवाल, राम अग्रवाल, तरुण सलूजा आदि मौजूद रहे। प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची और जानकारी की।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: रोटरी शरद मेले में मारपीट, स्टैंड ठेकेदार ने लगाए आरोप, पुलिस को भी घेरा..जानिए पूरा मामला
