पीलीभीत: रोटरी शरद मेले में मारपीट, स्टैंड ठेकेदार ने लगाए आरोप, पुलिस को भी घेरा..जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय रोटरी शरद मेले में शनिवार रात विवाद हो गया। वाहन खड़ा करने को लेकर क्लब से जुड़े एक व्यापारी  के बेटे और स्टैंड ठेकेदार के कर्मचारी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि बचाने आए ठेकेदार से भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्रता की गई।  कोतवाली पुलिस ने भी एक घंटे तक बैठाए रखने के बाद बमुश्किल तहरीर ली और मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया। उधर, पदाधिकारियों ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।

नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के निवासी विनोद कुमार भारती ने बताया कि ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में 22 दिसंबर से रोटरी शरद मेला आयोजित किया गया है। उसमें उन्हें वाहन स्टैंड का ठेका मिला है। उनके कर्मचारियों को पार्किंग को लेकर पहले ही आयोजकों के द्वारा जगह दिखा दी गई थी। शनिवार रात को कर्मचारी उसी हिसाब से वाहनों को खड़ा करवा रहे थे।

इस बीच स्कूटी पर दो युवक आए और बीच में ही वाहन खड़ा कर दिया। जब वाहन हटाने के लिए कर्मचारी अजय कुमार ने कहा तो उससे गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। इसके बाद जब वह बचाने पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की गई। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। इसकी शिकायत लेकर कोतवाली गए। आरोप है कि बमुश्किल पुलिस ने तहरीर ली लेकिन मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए गए तो वहां भी इलाज नहीं मिल सका।

दूसरा पक्ष बोला- नशे में अभद्रता कर रहा था ठेकेदार का कर्मचारी
वाहन स्टैंड ठेकेदार ने जहां मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि अभद्रता करने के आरोप गलत है। ठेकेदार के कर्मचारी नशे की हालत में धुत था। पहले से जहां वाहन खड़े हो रहे थे। वहीं पर जब बच्चों ने स्कूटी खड़ी की और पास दिखाया तो अभद्रता करने लगा। इसी को लेकर विवाद हुआ था। किसी तरह के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है।

कोतवाल बोले- हमें नहीं मिली कोई तहरीर
वाहन ठेकेदार ने जहां कोतवाली पुलिस पर सुनवाई न करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, कोतवाल नरेश त्यागी का कहना है कि इस मामले में उन्हें किसी तरह की कोई तहरीर ही नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: लापरवाही... अलाव से उठ रही लपटों से बिजली के पोल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

संबंधित समाचार