पीलीभीत: लापरवाही... अलाव से उठ रही लपटों से बिजली के पोल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: सर्दी बढ़ने के साथ ही सड़कों पर ठिठुर रहे लोगों को नगर पालिका ने जैसे तैसे राहत देने की कोशिश की। पिछले साल की तर्ज पर कम ही सही मगर जैसे तैसे अलाव लगवाए गए। इसके बाद भी कर्मचारियों की लापरवाही हादसे का सबब बन गई। बिजली के पोल में अलाव से उठ रही लपटों से आग लग गई। किसी तरह स्थानीय लोगों ने आग पर काबू किया। फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ। 

बता दें कि अभी तक नगर पालिका के जिम्मेदार यह कहकर साख बचा रहे थे कि शीत लहर आई नहीं है, इसलिए अलाव का वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया। फिर ठिठुरते लोगों की तस्वीर और पीड़ा बयां हुई तो ११ जगह पर अलाव के प्वाइंट चिन्हित किए। इन पर अलाव लगना भी शुरू हो गए। मगर शनिवार रात को अलाव लगाते वक्त कर्मचारियों ने लापरवाही बरती।

जिसके चलते अलाव की आग से लेखराज चौराहा पर बिजली का पोल जलने लगा। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। व्यस्ततम मार्ग मार पर लोग बड़े हादसे के डर में परेशान हो गए। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई। हालांकि उससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू कर दिया। पावर कार्पोरेशन के जेई जहांगीर आलम ने बताया कि सूचना मिली थी। इस पर टीम को मौके पर भेजकर दिखवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: कोटा आवंटन में धांधली का आरोप, बोले - पुलिस डराकर भगाती रही... ग्रामीणों का विरोध

संबंधित समाचार