बाराबंकी डकैती : माल बरामद करने के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो इनामी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बर्तन व्यापारी के घर हुई डकैती के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपए के इनामी दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 17 किलो चांदी और 52 ग्राम सोना बरामद किया गया।

कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज मे बर्तन व्यापारी शिवकुमार निगम के घर हुई डकैती के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपए के इनामी थाना क्षेत्र के बेलवाहार मजरे मोहसण्ड निवासी अमरजीत यादव और. गनेश यादव उर्फ गनेसी को डकैती के दौरान लूटे गये जेवरातों की बरामदगी के दौरान से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा बचाव में की गई फायरिंग में अभियुक्त गनेसी के दाहिने पैर में गोली लगी । जिसे अस्पताल भेजा गया । बदमाशों की निशानदेही पर 17.189 किग्रा चांदी व चांदी के जेवरात, 52 ग्राम सोना व तीन तमंचे तथा बाइक बरामद हुई।

ये भी पढ़ें -हरदोई में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा, ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में हुआ 1.31करोड़ का घोटाला !

संबंधित समाचार