रायबरेली: सड़क हादसों में एक की मौत दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़-जौनपुर हाईवे और भीरती गांव के पास हुए हादसे

रायबरेली, अमृत विचार। बीते 24 घंटे को दौरान सड़क हादसों में एक की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। प्रतापगढ़-जौनपुर हाईवे पर बाइक फिसलने से एक की मौत हुई वहीं खीरों थाना क्षेत्र के भीतरी गांव के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रविवार दोपहर को पितंबरपुर मजरे कनोली निवासी वीरेंद्र सिंह अपनी बाइक से सनही से घर वापस आ रहे थे जैसे ही उनकी बाइक परमानपुर मोड़ पर पहुंची तभी सड़क किनारे रखी आरसीसी गिट्टी पर चढ़ने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़े जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने एंबुलेंस से बीरेंद्र सिंह (65)को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी ने बताया कि गिट्टी पर बाइक फिसलने से बीरेंद्र सिंह की मौत हुई है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतक बीरेंद्र सिंह का पत्रकारिता से काफी पुराना नाता रहा। वह कई बड़े व छोटे अखबारों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मृतक अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।

इसी तरह खीरों थाना क्षेत्र के भीतरी गांव के पास शनिवार की शाम आमने सामने ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार युवक मोहित यादव (26) पुत्र भीखू यादव निवासी अजित खेड़ा निहस्था खीरों गंभीर रूप से घायल हो गया। 

वहीं ऑटो चालक विजय राम बहादुर सिंह (36) पुत्र राम चरित्र निवासी पुराई थाना गुरुबक्सगंज दोनों घायलों को ग्रामीणों द्वारा 108 एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी खीरों में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बलिया : किसान की पिटाई के आरोप में चार लेखपाल समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज

संबंधित समाचार