सावधानी हटी-दुर्घटना घटी, लखनऊ में जानलेवा स्टंटबाजी का Video वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के कई इलाकों में आजकल जमकर स्टंटबाजी हो रही है। इसमें अब तक कई जानें भी जा चुकी हैं फिर भी लोग संभल नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक कार स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार समेत शहीद पथ और जेनेश्वर पार्क रोड पर कई इलाकों में युवा बेहद तेज रफ़्तार में कार दौड़ाते नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ युवक लग्जरी गाड़ियों के शीशे खोलकर उनकी विंडो पर बैठे हैं। इनकी गाड़ियां बेहद तेजी से लहरा रही हैं। इसे देखकर लगता है कि अभी कोई भयानक हादसा हो जायेगा।  

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ में पुलिस और राजस्व टीम के सामने हुई मारपीट और बवाल, Video वायरल

संबंधित समाचार