प्रतापगढ़ में पुलिस और राजस्व टीम के सामने हुई मारपीट और बवाल, Video वायरल
प्रतापगढ़, अमृत विचार। जिले का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस के सामने जमकर मारपीट हो रही है। ये वीडियो लीलापुर थाने के इटौरी गांव का बताया जा रहा है जहाँ लीलापुर पुलिस टीम के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इस घटना में आधा दर्जन व्यक्ति घायल हुए हैं। एक पक्ष की शिकायत पर 9 व्यक्तियों के विरुद्ध जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। लीलापुर पुलिस पर मुकदमा ना दर्ज करने पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का आरोप लग रहा है। दूसरे पक्ष से तीन घायल व्यक्ति मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। बताया जा रहा हैं कि ये मारपीट रास्ते के विवाद को लेकर पैमाइश के दौरान पुलिस और राजस्व टीम के सामने तीन दिन पहले हुई थी।
प्रतापगढ़ में पुलिस और राजस्व टीम के सामने हुई मारपीट और बवाल, Vide वायरल pic.twitter.com/01f1sLkEyJ
— amrit vichar (@amritvicharlko) December 24, 2023
