बरेली: जिले में सेना के दो जवानों समेत 109 कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को जिले में कोरोना के 109 मामले सामने आए। इसमें कांधरपुर के पांच युवक, इफको के पांच, डेलापीर के तीन लोग शामिल हैं। सेना के दो जवान भी संक्रमित निकले हैं। एसीएमओ डा. अशोक कुमार के मुताबिक संक्रमित लोगों में एंटीजन और ट्रूनॉट से 60 और आईवीआरआई से आई रिपोर्ट में …

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को जिले में कोरोना के 109 मामले सामने आए। इसमें कांधरपुर के पांच युवक, इफको के पांच, डेलापीर के तीन लोग शामिल हैं। सेना के दो जवान भी संक्रमित निकले हैं।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार के मुताबिक संक्रमित लोगों में एंटीजन और ट्रूनॉट से 60 और आईवीआरआई से आई रिपोर्ट में 21 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष प्राइवेट जांच में पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में कुल 3009 लोगों का सैंपल लिया गया।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
क्योलड़िया, आएमसीएच, पीलीभीत, पृथ्वीपुर, सुभाष नगर, कर्मचारी नगर, बिल्सी, सिविल लाइन, संजय नगर, सजैना, आरएमआरआई, चंगरी, टीगई, मिर्जापुर, नवादा शेखान, केसरपुर, बिथरी, बिहारीपुर, पुराना शहर, मोहनपुर, कैंट, कुआडांडा, प्रियदर्शनी नगर, अचल कालोनी, बक्सरिया, आजाद विहार कालोनी, चुरई, धनकेटा,जाजू नगर, हरगोविंद नगर, प्रेमनगर, सनसिटी, लल्ला मार्केट, परतापुर, हरियाणा, मढ़ीनाथ, अलखनंदा, गंगवार इंक्लेव, मंडी समिति अनोला, गुलरिया, देवचरा, राजेन्द्र नगर, लवेडी, नरकुलागंज, बकनिया, नेहरु पार्क, डेलापीर, मझगवां, अखा, किप्स इंक्लेव, सुर्खा, नबावगंज, अफताब नगर, पुलिस लाइन, सिमरा, सिकलापुर, आरपी इंक्लेव, सहसवानी, भरतौल, कालीचरन मार्ग, किशन रोड , चंद्रपुर समेत कई स्थान पर संक्रमित निकले।

संबंधित समाचार