Christmas Day 2023: Unnao में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर होती रही तैयारियाँ, शाम को रोशनी में जगमगाएंगे चर्च
उन्नाव में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर होती रही तैयारियाँ।
उन्नाव में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर होती रही तैयारियाँ। शाम को रोशनी में चर्च जगमगाएंगे। बाजारों में खूबी बिकी सेंटा क्लॉस की टोपियां व मुखौटे।
उन्नाव, अमृत विचार। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रविवार को पूरे दिन ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस डे की तैयारी में जुटे रहे। इस दौरान बाजारों में भी खासी रौनक देखी गयी। सबसे अधिक मांग सेंटा क्लॉस के मुखौटे, टोपियां व केक के साथ ही क्रिसमस ट्री की देखी गयी। शाम को शहर में मौजूद चर्च रोशनी से जगमगायेगें।
बता दें शहर के गिरजाघर में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर पूरे दिन साफ सफाई और सजावट का कार्य चलता रहा। इस दौरान बाजारों में बच्चे और बड़े खरीदारी करने में व्यस्त रहे। बाजारों में सेंटा क्लॉस के मुखौटे, टोपियां व केक के साथ ही क्रिसमस ट्री की सबसे अधिक मांग रही। शाम के लिए चर्च में रंग बिरंगी रोशनी के लिए झालर लगायी गयी।
जिससे शाम को चर्च रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। चर्च में ईसा मसीह के जन्म का मोहन चित्रण किया गया।प्रभु ईसा मसीह के अवतार की खुशी में सोमवार को मनाये जाने वाले क्रिसमस डे की तैयारी चर्चा में जोरों पर देखी गयी।
शहर की सबसे पुरानी मेथोडिस्ट चर्च के अलावा पीतांबर नगर स्थित बेथनी फेक्लोशिप चर्च और सेंट लॉरेंस स्कूल के चर्च समेत अन्य गिरजाघरों को रंग बिरंगी झालर, सितारों और झांकियां से सजाया गया है। शाम होते ही सभी चर्च रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठेंगे।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: बुर्के पर गेरुआ चादर डालकर पुलिस ऑफिस पहुंची महिला… शहर काजी पर लगाए ये गंभीर आरोप
