बाराबंकी : मारपीट का विरोध करने पर युवक का अपहरण, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टिकैतनगर/ बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के दो चचेरे भाइयों को बुरी तरह पीटने के बाद उनके साथ हुई मारपीट का विरोध करने पर एक युवक का अपहरण कर उसे जबरन अपने साथ उठा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से युवक के परिजन सहमे हुए है। वहीं पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली टिकैतनगर अंतर्गत ग्राम तेलवारी निवासी तेजई रावत पुत्र स्व. सरजू रावत के अनुसार पुत्र मलखान व भतीजा बलराम बीते सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने खेत में आवारा पशु भगाने के लिए गए हुए थे। जहां से वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में जंगल के पास विपक्षी सोनू, चौवन, पांचू व अज्ञात चार लोगों ने मिलकर जबरन रोककर पुत्र मलखान को मारने पीटने लगे। विरोध करने पर दोनों की पिटाई कर दी और मलखान के हाथ पैर बांधकर अपने साथ उठाकर ले जाने लगे। तभी भतीजे बलराम ने उन्हें रोकने का पूरा प्रयास किया। तो विपक्षियों ने दोबारा उसे बुरी तरह पीटकर बलराम के भी हाथ पैर बांधकर रास्ते में ही छोड़ दिया। साथ ही मलखान को अपने साथ उठा ले गए। 

जब उधर से गुजर रहे लोगों ने किसी के कराहने की आवाज सुनी तो जमीन पर बंधे पड़े बलराम के हाथ पैर खोले और उसे घर तक पहुँचाया। बलराम ने घर जाकर अपनी सारी आप बीती सुनाई। जिसके बाद विपक्षी सोनू रावत को फोन किया गया तो उसने मलखान को उठा लाने की बात कही। पीड़ित की तहरीर पर टिकैतनगर पुलिस ने युवक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें -मुफ्त के चक्कर में न पड़ो, यह तुम्हें गुलाम बना देगा, मंच से बोले सिंगर कैलाश खेर, देखें Video

संबंधित समाचार