आईपीएल 13: कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबू धाबी। आईपीएल के 13वें सीजन के 8वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। केकेआर की शानदार गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया। हैदराबाद ने कोलकाता को 143 रन का टारगेट दिया था, जिसे कोलकाता ने 12 बॉल शेष रहते हासिल कर …

अबू धाबी। आईपीएल के 13वें सीजन के 8वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। केकेआर की शानदार गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया। हैदराबाद ने कोलकाता को 143 रन का टारगेट दिया था, जिसे कोलकाता ने 12 बॉल शेष रहते हासिल कर लिया।

जीत के हीरो शुभमन गिल रहे। गिल ने आईपीएल में अपनी 5वीं फिफ्टी लगाई। केकेआर ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 145 रन बनाए। शुभमन गिल 70 और इयोन मोर्गन ने 42 रन बनाकर नॉट आउट रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 92 रन का पार्टनरशिप की। वहीं हैदराबाद की ओर से खलील अहमद, टी नटराजन और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला।

केकेआर की शुरुआत बहुत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज सुनील नरेन बिना खाता खोले आउट हुए। नरेन का विकेट खलील अहमद ने लिया। इसके बाद क्रीज पर उतरे नीतीश राणा ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। राणा को 26 रन के निजी स्कोर पर नटराजन ने आउट किया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए। इसके बाद कप्तान दिनेश कार्तिक भी 0 रन पर राशिद खान का शिकार बने।

हैदराबाद ने 4 विकेट पर 142 रन बनाए
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 4 विकेट पर 142 रन ही बना पाई। मनीष पांडे (51) आईपीएल में अपनी 16वीं फिफ्टी लगाई। मनीष के अलावा हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 36, ऋद्धिमान साहा ने 30 रन की पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो 5 रन ही बना सके। मोहम्मद नबी (11) और अभिषेक शर्मा (2) नॉट आउट रहे। वहीं केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल को 1-1 विकेट मिला।

हैदराबाद ने 3, कोलकाता ने 2 बदलाव किए
कोलकाता ने प्लेइंग इलेवन से संदीप वारियर और निखिल नाइक की जगह कमलेश नागरकोटी और वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया। जबकि हैदराबाद ने चोटिल मिशेल मार्श की जगह ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और विजय शंकर को बाहर कर ऋद्धिमान साहा को टीम में शामिल किया। वहीं संदीप शर्मा की जगह खलील अहमद को मौका मिला है।

संबंधित समाचार