यूपी में बहन बेटियों को छेड़ने वालों की जगह अब जहन्नुम में: भूपेंद्र चौधरी
कांग्रेस राज में गरीब मिट गए गरीबी नहीं
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रविवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान प्रदेश में गुंडा, माफिया राज की चर्चा करते हुए कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में चल रही सरकार में बहन, बेटियो को छेड़ने वालो की जगह अब जहन्नुम में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाक-चौबंद कानून व्यवस्था एवम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस ने लाखों करोड़ों का निवेश प्राप्त किया है।
देवा मंडल अंतर्गत ग्राम सरसौंदी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर मोदी के लोक कल्याण अवधारणा को साकार करना है। उन्होंने इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान मौजूद ग्रामीणों से किया। कहा कि कांग्रेस राज में गरीब मिट गए मगर गरीबी नहीं मिटी। गांव, गरीब और किसान को समर्पित मोदी सरकार ने सभी पात्र वंचितों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने बीड़ा उठाया है।
कहा कि मोदी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर गरीबों के जीवन को खुशहाल बना रहे हैं।सपा सरकार के दौरान प्रदेश में गुंडा,माफिया राज की चर्चा करते हुए कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में चल रही सरकार में बहन,बेटियो को छेड़ने वालो की जगह अब जहन्नुम में है। इनके शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणे पहुंची हैं। कहा कि शिक्षा , स्वास्थ्य, सड़क और अनेक क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने एवम विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है जिसके लिए यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतनी होंगी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विभिन्न विभागों के 28 स्टालों पर 322 पात्र वंचितों ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं लाभ लेने के लिए अपने पंजीकरण कराए। नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सभी ने सराहा। संचालन आशीष पाठक ने किया। इस अवसर पर सीडीओ एकता सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा,राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला प्रभारी अवनीश सिंह,सांसद उपेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य,एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, अवधेश श्रीवास्तव, शशांक कुसुमेश, राम कुमारी मौर्य, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई,प्रमोद तिवारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: इटावा: जम्मू कश्मीर पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर पुल पर पलटी, गाड़ी में सवार थे तीन कैदी व दस जवान, हड़कंप
